अफगानिस्तान में विस्फोट, 7 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक अफगान अधिकारी के हवाले से रविवार को बताया, "शनिवार की शाम याह्याखिल जिले में तालिबान विद्रोहियों ने प्राणघातक यंत्र स्थापित किया था। विस्फोट से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई, जिस कारण तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई।"
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों के खिलाफ सड़क किनारे किए जा रहे विस्फोटों और आत्मघाती हमलों में निर्दोष लोगों को जान गंवानी पड़ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications