राष्ट्रमंडल खेल : कलमाडी ने कहा, सर्वोत्तम खेलों का आयोजन होगा
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने रविवार को कहा कि यह भारत का एक महान क्षण है और देश अब तक के सर्वोत्तम खेलों का आयोजन करेगा।
राजधानी के मध्य स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलों के उद्घाटन समारोह में कलमाडी ने कहा, "सुरक्षा, स्वास्थ्य, बारिश, कुप्रचार और अधोसंरचना की चुनौतियों के बावजूद दिल्ली 2010 इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन है। जी हां, हमारा सपना साकार होने जा रहा है और भारत का महान क्षण यहां अंततोगत्वा उपस्थित हुआ है।"
कलमाडी ने कहा कि भारत ने सात सालों तक कड़ी मेहनत की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications