राष्ट्रमंडल खेल : सांस थाम लेने वाले कार्यक्रमों के साथ शुरुआत (लीड-1)
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार शाम ठीक सात बजे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह की शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह में सांस थाम लेने वाले कार्यक्रम पेश किए गए।
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स, उनकी पत्नी कैमिला व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उद्घाटन समारोह में हिस्सा ले रहे हैं।
अतिथियों के आगमन और राष्ट्रगान की धुन के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम आरंभ हुए। शुरुआत रिद्म ऑफ इंडिया कार्यक्रम से हुई। 1,000 की संख्या में लोक कलाकारों ने भारतीय ढोल की थाप पर अद्भुत प्रस्तुति दी।
शंखनाद और आतिशबाजी ने जैसे आसमान में पौ फटने की छंटा बिखेर दी।
देश के विभिन्न कोनों से विभिन्न भेष-भूषा में आए ढोल कलाकारों ने जैसे ही स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, वहां लगा हीलियम का विशाल गुब्बारा आसमान में ऊपर छा-सा गया और उससे लटकती कठपुतलियों ने ढोल की थाप पर जीवंत नृत्य प्रस्तुत किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications