अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
पुलिस ने जिले के विधूना थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में शहीद कुमार और राकेश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ तमंचे, एक रिवाल्वर, दो दर्जन एसएलआर के कारतूस और भारी मात्रा में तमंचे बनाने के उपकरण जब्त किए।
जिले के पुलिस अधीक्षक एस.सी.दुबे ने संवाददाताओं को बताया कि शहीद पिछले कुछ समय से अपने घर के पास अवैध शस्त्रों की फैक्टरी संचालित कर रहा है। सूचना के आधार पर रविवार को दोपहर बाद की गई छापेमारी में शहीद और राकेश को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक शहीद ने पूछताछ में बताया कि वह फैक्टरी से हथियार बनाकर अपने साथियों की मदद से विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों में उनकी आपूर्ति करता था।
दुबे ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के फरार साथी की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications