राहुल गांधी का मप्र दौरा सोमवार से
कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी चार अक्टूबर को सुबह नौ बजे विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचेंगे। वहां से 10 बजे श्योपुर, सवा 11 बजे टीकमगढ़, तीन बजे रीवा, पांच बजे लखनादौन में कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वह सिवनी में रात्रि विश्राम करेंगे।
राहुल पांच अक्टूबर को बैतूल, सेंधवा और उज्जैन में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और उज्जैन में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके अलावा छह अक्टूबर को वह भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications