राष्ट्रमंडल खेल : राजकुमार चार्ल्स ने खेल गांव का दौरा किया (लीड-1)
अपनी आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन इस शाही युगल ने खेल गांव में विभिन्न खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ी प्रशिक्षण के व्यस्त समय में राजकुमार से मिलने आए। चार्ल्स के भाई राजकुमार एडवर्ड राष्ट्रमंडल खेल संघ के अध्यक्ष माइक फेनेल और खेल गांव के मेयर दलवीर सिंह भी उनके साथ थे।
आयोजन समिति के एक अधिकारी ने बताया, "राजकुमार चार्ल्स सुबह 10.20 बजे खेल गांव पहुंचे। वह खेल गांव में लगभग डेढ़ घंटे तक रहे। उन्होंने कुछ देर तक खेल गांव की कई प्रमुख जगहों का दौरा किया। वह तैयारियों से खुश थे।"
कैमिला ने इस दौरान सफेट ट्राउजर के साथ ब्लू लांग शर्ट पहनी, धूप के चलते उन्होंने छाते का इस्तेमाल किया। कैमिला ने भी खिलाड़ियों से बातचीत की।
डायनिंग हाल में भी गए चार्ल्स ने जब खिलाड़ियों से खाने के बारे में पूछा तो एक खिलाड़ी ने कहा, "खाना बहुत लाजवाब है।"
चार्ल्स और उनकी पत्नी शनिवार को भारत पहुंचे थे। दोनों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications