राष्ट्रमंडल खेल : 'खेलों के बाद 500 करोड़ डॉलर का फायदा' (लीड-1)
समिति ने एक बयान में कहा, "अनुमान है कि राष्ट्रमंडल खेल 2010 के कारण देश के सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) में वर्ष 2008-12 के बीच 494 करोड़ डॉलर का इजाफा होगा।"
बयान में कहा गया देश के जीडीपी में खेलों के कारण इजाफे का यह आंकड़ा मेलबर्न खेलों के कारण आस्ट्रेलिया के जीडीपी में हुए इजाफे के आंकड़े से तीन गुना ज्यादा है।
बयान में कहा गया वर्ष 2002 में मैनचेस्टर में हुए खेलों के बाद ब्रिटेन के जीडीपी में 340 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ था जबकि मेलबर्न खेलों के बाद आस्ट्रेलिया के जीडीपी में 160 करोड़ अमेरिकी डॉलर का इजाफा हुआ था। तीन से 14 अक्टूबर तक चलने वाले खेलों से देश में 24.7 लाख रोजगार पैदा होने की संभावना है।
बयान में खेलों के कारण देश के सामाजिक क्षेत्र पर भी बड़ा असर पड़ने की बात कही गई है।
बयान में कहा गया, "खेलों के कारण देश के सामाजिक क्षेत्र पर बड़ा असर पड़ेगा। इससे देश में खेल गतिविधियों, शिक्षा के स्तर, जीवन स्तर और अंतर्राष्ट्रीय पहचान में इजाफा होगा।"
आयोजन समिति ने फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री (फिक्की) के सहयोग से भारतीय खेलों निवेश हेतु उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय राष्ट्रमंडल व्यापार क्लब (सीबीसीआई) का गठन किया है। बयान में कहा गया, "इस क्लब का लक्ष्य देश में खेलों की स्पॉन्सरशिप और बाजार को बढ़ावा देना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications