शिवराज ने बुंदेलखण्ड में देखा

छतरपुर, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में घटिया बीज की आपूर्ति ने बुंदेलखण्ड की उड़द और तिल की फसल को बर्बाद कर दिया है। खेतों में फसल तो लहलहा रही है, मगर फूल और फल का कोई अता-पता नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को खेतों में पहुंचकर फसलों का हाल देखा। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे बीज आपूर्तिकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएं।

ज्ञात हो कि प्रदेश में उड़द, तिल और मूंग के बीज की आपूर्ति भारतीय बीज निगम ने की थी। पिछले कई वर्षो से सूखे की मार झेल रहे बुंदेलखण्ड क्षेत्र में इस बार औसत बारिश हुई, जिससे उड़द तथा तिल की फसल लहलहा रही है। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार उनका दर्द कुछ कम हो जाएगा, मगर उनके अरमानों पर तब पानी फिर गया, जब फसल में फूल और फल नजर नहीं आए। क्षेत्र में लगभग 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की फसल चौपट हो गई है।

फसल बर्बाद होने की जानकारी पर मुख्यमंत्री ने रविवार को छतरपुर जिले के घिनौची गांव के कई खेतों में जाकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने किसानों और अधिकारियों से कहा है कि वे बीज आपूर्तिकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।

चौहान ने कहा कि वह किसानों को राहत दिलाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की ओर से सरकार उपभोक्ता फोरम में जाएगी।

राजपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार किसानों की सरकार है, लिहाजा उनके साथ किसी भी तरह का अन्याय और अहित नहीं होने दिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+