कोच्चि आईपीएल में मेरी कोई औपचारिक भूमिका नहीं : थरूर

थरूर ने लोगों से यह भी कहा कि अपने मतभेदों को दरकिनार कर दें और केरल के लिए एक अच्छी टीम बनाएं।

थरूर ने कहा, "अंततोगत्वा निजी तौर पर और सामूहिक तौर पर किए गए प्रयासों के कारण ही यह टीम केरल आई और इस सपने को साकार करने के लिए हममें से कुछ को कुर्बानी देनी पड़ी। कोच्चि टीम एक-दूसरे के प्रति और क्रिकेट प्रेमियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर खरी उतरती रहे, इसके लिए मैं जो कुछ भी कर सकता हूं, उसे करना चाहता हूं। मेरी एक मात्र रुचि इस बात में है कि मैं टीम को सफल होते देखना चाहता हूं।"

तिरुवनंतपुरम से कांग्रेसी सांसद थरूर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गए और उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी ने आईपीएल फ्रेंचाइजी में अपनी हिस्सेदारी वापस कर दी है।

थरूर ने कहा, "फ्रेंचाइजी में मेरी पत्नी का अब कोई वित्तीय हित नहीं है। उसने कुछ हिस्सेदारी खरीदी थी, लेकिन उसे उसने वापस कर दिया है और अपना पैसा ले लिया है। इस घटना के महीनों बीत चुके हैं।"

ज्ञात हो कि केरल क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के सचिव टी.सी.मैथ्यु ने कहा है कि यदि कोच्चि आईपीएल टीम को कंपनी अधिनियम के तहत 15 दिनों के भीतर पंजीकृत नहीं करा दिया गया तो अगले ट्वेंटी 20 में इसके लिए हिस्सा ले पाना कठिन हो जाएगा। मैथ्यु के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर थरूर ने कहा कि वह चाहेंगे कि सभी मतभेद सुलझा लिए जाएं।

थरूर ने कहा, "सैद्धांतिक रूप से मैं निजी बयान पर टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन मैं चाहता हूं कि टीम के अंदर जो भी मतभेद हों उसे केरल क्रिकेट के हित में सुलझा लिए जाएं।"

ज्ञात हो कि रेंडेजवाउज स्पोर्ट्स वल्र्ड ने मार्च महीने में कोच्चि आईपीएल टीम के लिए 1,500 करोड़ रुपये में फ्रेंचाइजी अधिकार खरीदा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+