अयोध्या मसले पर सुलह के लिए ज्ञानदास से मिले हाशिम

हाशिम ने विवादित परिसर से कुछ दूरी पर स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में महंत ज्ञानदास से बंद कमरे में करीब एक घंटे तक बातचीत कर आपसी सुलह से अयोध्या मसले का हल निकालने को कहा।

मुलाकात के बाद 90 वर्षीय हाशिम ने संवाददाताओं से कहा, "मैंने सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की सहमति के बाद सुलह का प्रस्ताव दिया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद हमारे और निर्मोही अखाड़े के बीच मध्यस्थ की भूमिका अदा करेगी। अखाड़ा परिषद के प्रमुख महंत ज्ञानदास इस मसले पर निर्मोही अखाड़ा से बात करेंगे।"

हाशिम ने कहा, "अदालत में जो होना था वह हो गया। अब मौका आ गया है कि आपसी समझझैते से इस विवाद को हल किया जाए। हम लोग इसे किसी भी तरह सियासी अखाड़ा नहीं बनने देंगे।"

इस मसले पर महंत ज्ञानदास मीडिया के सामने नहीं आए।

गौरतलब है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने अयोध्या में विवादित जमीन का एक तिहाई हिस्सा हिंदू महासभा को, एक तिहाई निर्मोही अखाड़े को और बाकी एक तिहाई भाग सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को देने का फैसला सुनाया था।

अदालत ने तीन महीने का वक्त दिया है, ताकि असंतुष्ट पक्ष सर्वोच्च न्यायालय में अपील दायर कर सके। फैसला आने के बाद सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने सर्वोच्च न्यायालय दरवाजा खटखटाने का एलान किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+