राष्ट्रमंडल खेल : उद्धाटन समारोह की उलटी गिनती शुरू, सुरक्षा पुख्ता
दिल्ली में हो रहे इन खेलों में किसी तरह का खलल न पड़े, इसके लिए हजारों जवान मुस्तैद रहेंगे। इन खेलों में 71 देशों के लगभग 7,000 एथलीट अपना जौहर दिखाएंगे। उद्धाटन समारोह जवाहलाल नेहरू स्टेडिय में शाम सात बजे होगा।
दिल्ली सरकार ने रविवार को सभी दुकानों और कारोबारी प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश दिया है। इसका असर राजधानी में सुबह से ही देखा गया। सड़कों यातायात न के बराबर रहा जबकि बाजार भी सुनसान रहे।
पुलिस विभाग के अनुसार राजधानी में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। सिर्फ खाने-पीने की दुकानें खुली रहेंगी। खेलों की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस के 80,000 जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 20,000 जवान और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 1,500 कमांडो भी तैनात रहेंगे। 15 बम निरोधक दस्ते तैनात रहेंगे।
एक अधिकारी ने बताया, "पुलिस और अर्धसैनिक बलों के अलावा चालकरहित विमान भी स्टेडियमों की हवाई निगरानी करेंगे। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की सुरक्षा में 7,500 जवान तैनात रहेंगे। सभी स्टेडियमों और उनके आसपास 3,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications