आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अफगानिस्तान के दौरे पर
स्थानीय समाचार चैनल 'एबीसी न्यूज' के मुताबिक गिलार्ड शनिवार दोपहर आस्ट्रेलियाई सैनिकों से मिलने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पहुंची। वहां वह आस्ट्रेलियाई सैनिकों की उपस्थिति के मुद्दे पर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई से विचार-विमर्श करेंगी।
अफगानिस्तान में मौजूद एक आस्ट्रेलियाई सैनिक का एक ईमेल मीडिया में प्रकाशित होने के बाद अफगानिस्तान में आस्ट्रेलियाई सैनिकों की उपस्थिति एक बड़ा मुद्दा बन गई है। इस ईमेल में सैनिक ने कहा है कि आस्ट्रेलियाई सैनिकों के पास लड़ाई के लिए संसाधनों का अभाव है।
गिलार्ड ने यहां तारिन कोट सैन्य अड्डे में आस्ट्रेलियाई सैनिकों से मुलाकात कर उनके साथ भोजन किया। उन्होंने यहां यहां और ज्यादा सैनिक एवं उपकरण भेजने की संभावना पर विचार करने की बात कही।
समाचार चैनल के मुताबिक गिलार्ड ने कहा, "हम इस मामले की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। हमें जैसे ही कोई अनुशंसा मिलेगी हम उस पर कार्रवाई करेंगे।"
गिलार्ड ने कहा कि उन्हें गर्व है कि आस्ट्रेलियाई सैनिक पूरी शिद्दत से अपना काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, "मैं यहां सैनिकों से मिलकर काफी प्रभावित हूं। हमें अपने लोगों पर गर्व है वे बेहतर काम कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications