तेंदुए की खाल के साथ 2 गिरफ्तार
शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने रविवार को आईएएनएस को बताया, "पुलिस को सूचना मिली थी कि पोहरी थाना क्षेत्र में दो लोगों के पास तेंदुओं की खाल मौजूद है और वे उन्हें बेचने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्तार खान को तेंदुओं की दो खालों के साथ पोहरी बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसके एक अन्य साथी कर्ण को भी गिरफ्तार कर लिया गया।"
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक तेंदुओं का शिकार हाल में ही किया गया है। खाल भी एक सप्ताह से ज्यादा पुरानी नहीं है। आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पता चला है कि वे तेंदुओं का शिकार किसी बंदूक से करने की बजाय जंगल में फंदा डालकर करते हैं और तेंदुओं को फंसाने के बाद डंडों से पीट-पीटकर मार डालते हैं।
पुलिस व वन विभाग के अधिकारी दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे किस गिरोह से जुड़े हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications