नक्सलियों को पश्चिम बंगाल से खदेड़ देना चाहिए : बुद्धदेव
पश्चिम मिदनापुर, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने शनिवार को विपक्षी तृणमूल कांग्रेस पर नक्सलियों से 'सांठगांठ' का आरोप लगाया और कहा कि नक्सलियों को राज्य से खदेड़ दिया जाना चाहिए।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पोलित ब्यूरो के सदस्य भट्टाचार्य ने कहा, "हम नक्सलियों को राज्य की सीमाओं से बाहर खदेड़ देना चाहते हैं। उन्होंने बहुत-से लोगों की हत्या की है।"
पश्चिम मिदनापुर कॉलेज मैदान में आयोजित वाम मोर्चा की रैली को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने कहा, "पिछले एक वर्ष के दौरान नक्सलियों की बड़े पैमाने पर हिंसक वारदातों के कारण इस जिले से काफी लोग अपने घर छोड़कर चले गए थे। अब ये लोग नक्सलियों के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं और अपने घर लौट रहे हैं। यह बहुत अच्छा संकेत है।"
भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस पर आक्षेप करते हुए कहा कि पार्टी की नक्सलियों से मिलीभगत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications