अर्थव्यस्था सुधारने में रिपब्लिकन डाल रहे व्यवधान : ओबामा

ओबामा ने वेब और रेडियो पर अपने साप्ताहिक संबोधन में कहा, "रिपब्लिकन पार्टी ने नई ऊर्जा तकनीकी और उच्च कुशलता वाली नौकरियों का सृजन किया है, लेकिन ये तकनीकी और नौकरियां अमेरिका में नहीं, बल्कि चीन, भारत और जर्मनी में हैं। हमारे देश का भविष्य यह सुनिश्चित करने में है कि 21वीं शताब्दी में नौकरियां और उद्योग अमेरिका में ही बनी रहें।"

उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा को छोड़कर अन्य दूसरे उद्योगों में रोजगार उत्पन्न करने की और क्षमता नहीं है। लेकिन इस उन्नति को विशेष हितों के लिए रोका गया।

राष्ट्रपति ने कहा कि रोजगार और नई ऊर्जा की प्रौद्योगिकी अमेरिका में नहीं, बल्कि चीन, भारत और जर्मनी में चली गई है। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन स्वच्छ ऊर्जा की तकनीक को उन्नत बनाते हुए वर्ष 2012 तक हजारों नए अमेरिकी रोजगार पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उच्च तकनीकी वाले वाहनों की बैटरी, इलेक्ट्रिक कारें, हाइब्रिड ट्रक्स और सौर ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण किया जाएगा।

ओबामा ने स्वच्छ ऊर्जा के प्रयासों के लिए अपने प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि एक नए तरीके का सौर ऊर्जा संयंत्र शुरू किए जाने की योजना है। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

उन्होंने बताया कि यह संयंत्र विश्व के अन्य सौर ऊर्जा के संयंत्रों से सबसे बड़ा होगा। इससे 140,000 घर रौशन होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+