असम में आतंकी संगठन ने दी 'जैविक युद्ध' की चेतावनी
इंडियन मुजाहिदीन (असम) का ई-मेल गुवाहाटी के एक टी.वी. चैनल 'न्यूज लाइव' को मिला, जिसे शनिवार शाम सात बजे प्रसारित किया गया।
तथाकथित संगठन का मार्केटिंग चीफ होने का दावा करने वाले तोहित खान द्वारा भेजे गए ई-मेल में असम सरकार को चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी तीन मांगों को 24 घंटे के अंदर नहीं माना गया तो संगठन जैविक युद्ध छेड़ेगा।
ई-मेल में कहा गया है, "गुवाहाटी के केंद्रीय कारागार में बंद हमारे सभी जिहादी भाइयों को रिहा किया जाए, असम में जिहाद के खिलाफ गतिविधियों को बंद किया जाए और असम में विकास की सभी परियोजनाओं को रोक दिया जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications