ओबामा की यात्रा पर सीआईए प्रमुख व चिदम्बरम ने की चर्चा (लीड-1)

चिदम्बरम के आमंत्रण पर नार्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्री के कार्यालय पहुंचे पनेटा के साथ भारत में अमेरिका के राजदूत टिमोथी जे. रोमर भी थे। ओबामा नवम्बर की शुरुआत में भारत का दौरा करने वाले हैं।

दोनों देशों की सरकारों द्वारा तय किए संभावित कार्यक्रम के अनुसार ओबामा दिल्ली के अलावा पंजाब और महाराष्ट्र का दौरा भी करेंगे। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के बेंगलुरू दौरे का प्रस्ताव भी रखा गया था।

भारत की ओर से रिसर्च एण्ड एनालिसिस विंग (रॉ) के प्रमुख के. सी. वर्मा भी वार्ता में शामिल हुए।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बैठक में अफगानिस्तान में चुनाव के बाद की स्थिति और अफगानी तालिबान से खतरे और दक्षिण एशिया के अन्य मुद्दों पर भी विस्तृत बातचीत हुई।

सूत्रों के मुताबिक भारत ने 26/11 मुंबई हमलों के षड्यंत्रकारी संगठनों की पाकिस्तान में जारी गतिविधियों पर ध्यान आकर्षित किया।

इससे पहले पनेटा ने गृह सचिव जी. के. पिल्लई, खफिया ब्यूरो के प्रमुख राजीव माथुर एवं रॉ के प्रमुख वर्मा से अलग-अलग मुलाकात की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+