इंडोनेशिया में 2 संदिग्ध आतंकी ढेर
जकार्ता, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में रविवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध आतंकवादी मारे गए जबकि एक अन्य ने आत्मसमर्पण कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार उत्तरी सुमात्रा के पुलिस प्रमुख मेजर जनरल ओएग्रोसेनो ने स्थानीय टीवी चैनल को बताया कि सेरदांग बेदागइ में नदी में छुपने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध आतंकवादी की मौत गोली लगने से हुई जबकि दूसरे ने खुद को विस्फोट से उड़ा दिया। उन्होंने बताया कि एक अन्य आतंकी ने सुबह 9.30 बजे आत्मसमर्पण कर दिया।
टेलीविजन की रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस उस क्षेत्र में छुपे कई अन्य आतंकवादियों की तलाश कर रही है। इससे पहले उत्तरी सुमात्रा में शनिवार को पुलिस की कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए थे और एक अन्य गिरफ्तार कर लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications