थाईलैंड में मुठभेड़, 1 सुरक्षाकर्मी की मौत, 6 घायल
बैंकाक, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। थाईलैंड के याला प्रांत में रविवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों और गश्त लगा रहे सुरक्षाबलों के दल के बीच मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी मारा गया जबकि छह घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मुठभेड़ में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हुई हो गई और छह अन्य घायल हो गए। घायलों को बनांग जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय प्रशासन के मुताबिक मुठभेड़ में दो विद्रोही भी घायल हुए हैं लेकिन वे फरार होने में सफल हो गए। घटना के बाद से ही सेना और स्थानीय पुलिस के जवान तलाशी अभियान चला रहे हैं।
गौरतलब है कि याला, पट्टानी प्रांतों में पिछले छह वर्षों से अधिक अर्से से अलगाववादी हिंसा में 4,100 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications