वाशिंगटन में वाम समर्थकों की सभा
वाशिंगटन, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के वाशिंगटन में शनिवार को वाम समर्थक सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरण व शांति कार्यकर्ताओं और श्रम संगठन के लोगों ने एक सभा का अयोजन किया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस सभा का आयोजन 'वन नाइट वर्किं ग टूगेदर' नाम से किया गया था। इस सभा का मकसद नागरिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को बढ़ावा देना था।
इस सभा का आयोजन मध्य वाशिंगटन के मॉल में हुआ। इसमें शामिल लोगों ने कहा कि सरकार को नौकरियों के ज्यादा अवसर पैदा करने, बेहतर शिक्षा और कामगारों के साथ न्याय को सुनिश्चित करने की मांग की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications