ब्रिटेन में मुशर्रफ ने की जनसभा
मुशर्रफ ने हाल ही में 'ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग' (एपीएमएल) का गठन किया है। यह जनसभा इसी पार्टी के बैनर तले आयोजित की गई थी।
सभा को संबोधित करते हुए मुशर्रफ ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पाकिस्तान में कब संसदीय चुनाव होंगे लेकिन वह चुनाव के लिए पाकिस्तान जरूर लौटेंगे। पहले मुशर्रफ ने कहा था कि पाकिस्तान लौटने पर उनकी जान को खतरा है।
मुशर्रफ ने कहा, "पाकिस्तान लौटने से पहले अब मुझे ऐसा माहौल तैयार करना होगा जिसमें मैं अपने मकसद में कामयाब हो सकूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications