राष्ट्रमंडल खेल : देवड़ा की विजेताओं को नकद इनाम देने की घोषणा
पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक देवड़ा की अध्यक्षता में हुई पेट्रोलियम खेल संवंर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) की बैठक में यह फैसला लिया गया।
देवड़ा ने कहा कि स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 10 लाख रुपये, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपये और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 5 लाख रुपये का का नकद इनाम दिया जाएगा।
पीएसपीबी देश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोलियम क्षेत्र की सरकारी कम्पनियों का संगठन है।
उन्होंने कहा कि पीएसपीबी से मान्यता प्राप्त करीब 50 खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications