राष्ट्रमंडल खेल : 'खेलों के बाद 5 हजार करोड़ डॉलर का फायदा'
समिति ने एक बयान में कहा, "अनुमान है कि राष्ट्रमंडल खेल 2010 के कारण देश के सकल घरेलू उत्पादन में वर्ष 2008-12 के बीच 4,940 अमेरिकी डॉलर का इजाफा होगा।"
बयान में कहा गया जीडीपी में खेलों के कारण इजाफे का यह आंकड़ा मेलबर्न खेलों के कारण आस्ट्रेलिया के जीडीपी में हुए इजाफे के आंकड़े से तीन गुना ज्यादा है।
बयान में कहा गया वर्ष 2002 में मैनचेस्टर में हुए खेलों के बाद ब्रिटेन के जीडीपी में 3,400 डॉलर का इजाफा हुआ था जबकि मेलबर्न खेलों के बाद आस्ट्रेलिया के जीडीपी में 1,600 अमेरिकी डॉलर का इजाफा हुआ था।
दस्तावेज के मुताबिक तीन से 12 अक्टूबर तक चलने वाले खेलों से देश में 24.7 लाख रोजगार पैदा होने की संभावना है।
दस्तावेज में खेलों के कारण देश के सामाजिक क्षेत्र पर भी बड़ा असर पड़ने की बात कही गई है।
बयान में कहा गया, "खेलों के कारण देश के सामाजिक क्षेत्र पर बड़ा असर पड़ेगा। इससे देश में खेल गतिविधियों, शिक्षा के स्तर, जीवन स्तर और अंतर्राष्ट्रीय पहचान में इजाफा होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications