'पाकिस्तान व अमेरिका के बीच तनाव असामान्य'

इस्लामाबाद, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान और अमेरिका के बीच तनाव में हो रही वृद्धि असामान्य-सी लगती है। यह बात एक प्रमुख पाकिस्तानी दैनिक ने अपने संपादकीय में लिखी है।

समाचार पत्र 'डॉन' ने अपने संपादकीय में लिखा है कि इस्लामाबाद और अमेरिका के बीच सम्बंध तनाव और आपसी संदेह से भरे रहे गए हैं लेकिन दोनों देशों के तनाव में वृद्धि असामान्य-सी होती दिख रही है।

समझा जाता है कि सीआईए प्रमुख लीयॉन पैनेटा ने चेतावनी दे दी है कि "यदि पाकिस्तान फाटा (संघीय प्रशासित कबायली क्षेत्र) में अफगान केंद्रित आतंकियों के लिए सुरक्षित पनाह देना लगातार जारी रखता है तो उसे सीमा पार से होने वाले अमेरिकी/नाटो हमलों को तथा ड्रोन हमलों में बढ़ोतरी को स्वीकार करने की आदत डालनी होगी।"

ज्ञात हो कि पाकिस्तानी सेना ने हेलीकॉप्टर के जरिए किए जा रहे हमलों पर स्पष्ट रूप से नाराजगी जाहिर की है।

संपादकीय में लिखा गया है, "ऐसा लगता है कि पाकिस्तान से गुजरने वाले नाटो के आपूर्ति मार्ग पर जो हमले किए जा रहे हैं और तोरखाम में जो सीमा को बंद किया गया है, वह आक्रामक अमेरिकी कार्रवाई के खिलाफ पाकिस्तानी विरोध की व्यापक योजना का ही हिस्सा है।"

संपादकीय में सुझाव दिया गया है कि "अमेरिका और पाकिस्तान को फिलहाल अस्थिरता के रुख का प्रदर्शन बंद कर देना चाहिए। सच्चाई यह है कि अमेरिका को सैन्य एवं रणनीतिक कारणों से पाकिस्तान की जरूरत है।"

संपादकीय में आगे लिखा है कि अमेरिका के साथ साझेदारी में पाकिस्तान कोई संत नहीं रहा है। वैसे अमेरिका भी संभवत: तमाम सारे निर्णय उसी तरह लेगा, जैसे पाकिस्तान ने लिये हैं। पत्र ने राय जाहिर की है कि इस तनाव को हर हाल में बढ़ने से रोका जाना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+