हिमाचल में उत्पादन इकाई लगाएगी नेस्ले
प्रदेश के उद्योग विभाग के निदेशक ओंकार शर्मा ने आईएएनएस से कहा, "नेस्ले ने इकाई स्थापित करने के लिए ऊना जिले के तैलवाल के करीब 30 एकड़ जमीन चिन्हित की है।"
उन्होंने कहा कि कम्पनी इस सप्ताह प्रदेश सरकार को यह जमीन हिमाचल प्रदेश किराएदारी एवं भूमि सुधार अधिनियम के तहत हस्तांतरित करने का आवेदन देगी।
उन्होंने कहा, "यह जमीन हिमाचल प्रदेश आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण की है इसलिए इसे हस्तांतरित करने में परेशानी नहीं होगी।"
उद्योग विभाग के ही एक अन्य अधिकारी ने कहा कि कैडबरी इंडिया ने भी प्रदेश में इकाई स्थापित करने में रुचि दिखाई है।
उन्होंने कहा, "कैडबरी भी सोलन जिले के बद्दी कस्बे में इकाई स्थापित करने के लिए जमीन की तलाश कर रही है।"
शर्मा ने कहा कि सरकार कांगड़ा जिले में एक फूड पार्क स्थापित करने की योजना बना रही है।
उन्होंने कहा, "हमने कांगड़ा जिले में इंदौरा के करीब 1,500 करोड़ रुपये की लागत से फूड पार्क बनाने के लिए बड़ी जमीन की पहचान की है। इस जमीन पर सेब, नीबू और आम प्रसंस्करण इकाइयां लगाने वाली कम्पनियों को वरीयता दी जाएगी।"
उन्होंने कहा कि इस फूड पार्क को रेल एवं हवाई सेवा तंत्र से जोड़ा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications