राष्ट्रमंडल खेल : खिलाड़ियों के बीच लोकप्रिय भारतीय डाक टिकट
डाकखानों में टिकट बिक्री काउंटर पर सबसे अधिक भीड़ देखी जा रही है। पेड़-पौधों और वनस्पतियों, खेल व कला-संस्कृति से सम्बद्ध खूबसूरत चित्रों वाले टिकटों की खूब बिक्री हो रही है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि डाकघरों में डाक टिकटों पर आधारित किताब भी बिकी रही है। क्वींस बैटन के दिल्ली में पहुंचने के सम्बंध में एक विशेष कवर भी जारी किया गया है।
खेल गांव में अक्षरधाम के समीप एक डाकघर बनाया गया है। अन्य डाकघर प्रगति मैदान में बने मुख्य मीडिया कें द्र के पास बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications