भारत अफ्रीकी महाद्वीप के संसाधनों का उपयोग करे : जुमा
दो दिवसीय प्रवासी भारतीय दिवस-अफ्रीका सम्मेलन के समापन समारोह में शनिवार को जुमा ने कहा, "भारत को अफ्रीकी महाद्वीप के संसाधनों का उपयोग करके आर्थिक संबंध मजबूत करने चाहिए। दक्षिण अफ्रीका एक अरब उपभोक्ताओं के विशाल अफ्रीकी बाजार का प्रवेश द्वार है।"
महात्मा गांधी की 141 वीं जन्मतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जुमा ने कहा, "भारत और दक्षिण अफ्रीका दुनिया के सबसे महान व्यक्ति महात्मा गांधी का घर रहे हैं।"
प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि ने कहा, "भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों देशों में भविष्य में वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने की क्षमता है। हमारे सामने समेकित विकास का लक्ष्य है। हम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाकर उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक अवसर उपलब्ध कराना चाहते हैं।"
रवि ने घोषणा की कि प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय द्वारा स्थापित प्रवासी भारतीय सुविधा केंद्र निवेश के लिए सेवाएं और व्यापारिक सूचनाएं उपलब्ध कराने के केंद्र के रूप में काम करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications