जर्मनी के दौरे पर जाएंगे शर्मा
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स एण्ड इंडस्ट्री (फिक्की)ने एक बयान में कहा इस यात्रा के दौरान शिष्टमंडल जर्मनी के प्रमुख शहरों ड्यूसेलडोर्फ, ड्रेसडेन, फ्रेंकफर्ट में विभिन्न व्यापारिक बैठकों और सम्मेलनों में हिस्सा लेगा।
बयान में कहा गया कि जर्मनी के साथ अक्षय ऊर्जा, विद्युत, इंजीनियरिंग उत्पाद, इलेक्ट्रानिक्स, ऑटो उपकरण और ऑटोमोबाइल्स के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने की बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं।
इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यावरण प्रौद्योगिकी, जैव-प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, दवा, चिकित्सा उपकरण, कपड़ा, टैक्सटाइल मशीनरी, आधारभूत संरचना, इस्पात, खाद्य उत्पाद और खाद्य प्रसंस्करण, मशीनरी, कैमिकल्स और उच्च प्रौद्योगिकी वाले उद्योगों के क्षेत्र में संभावनाएं मौजूद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications