चिदम्बरम ने राष्ट्रमंडल खेल मीडिया सेंटर का दौरा किया
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने रविवार सुबह प्रगति मैदान में बनाए गए राष्ट्रमंडल खेल मीडिया सेंटर का दौरा किया।
सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए चिदम्बरम विभिन्न आयोजन स्थलों का दौरा कर रहे हैं।
दिल्ली में तीन से 14 अक्टूबर तक चलने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में 71 देशों के करीब 7,000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications