यूरोप के लिए परामर्श जारी कर सकता है अमेरिका
स्थानीय समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' के मुताबिक एक अधिकारी ने कहा कि विदेश विभाग रविवार तक यह यात्रा संबंधी परामर्श जारी कर सकता है। यह परामर्श, चेतावनी जारी करने की तुलना में कुछ हल्का कदम होगा। इसके तहत अमेरिकी नागरिकों को कुछ खास स्थानों पर न जाने की सलाह दी जाएगी।
अधिकारी ने कहा कि इस सलाह से पर्यटन क्षेत्र और शोध कार्यक्रमों को नुकसान हो सकता है।
संभावित यात्रा सलाह किसी एक देश के लिए नहीं जारी की जाएगी।
विदेश विभाग के प्रवक्ता पी. जे. क्राउले ने कहा, "अमेरिका और मित्र देशों पर हमले की अलकायदा की योजनाओं पर हम लगातार नजर रख रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "हमले की इन योजनाओं को नाकाम करने के लिए हम सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications