फिजी के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी गिरफ्तार
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक चौधरी को सोमवार को अदालत के सामने पेश किया जाएगा।
फिजी के सैन्य शासक कोमोडोर वोरेकी बैनीमाराना ने सार्वजनिक तौर पर बैठकों के आयोजन पर प्रतिबंध लगा दिया है। वोरेकी ने अप्रैल 2009 में कानून को भंग कर आपातकाल लागू कर दिया था।
चौधरी के साथ पांच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। चौधरी विपक्षी दल फिजी लेबर पार्टी के नेता हैं।
चौधरी के वकील पीटर वीलियम्स ने रेडियो न्यूजीलैंड को बताया कि उन्हें बिना कारण ही उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह गन्ना किसानों के साथ सूखे के प्रभाव का आकलन कर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications