दुनिया को गलत साबित कर दे भारत : जुमा
डरबन में दो दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन समारोह में जुमा ने शनिवार को कहा, "मैं राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन के लिए भारत को शुभकामनाएं देता हूं। भारत लोगों को उसी तरह गलत साबित कर दे जैसे कि हमने फुटबाल विश्व कप का आयोजन करके किया था। लोगों ने हमारी भी योग्यताओं पर सवाल खड़े किए थे लेकिन हमने सबको गलत साबित किया।"
दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन तीन से 14 अक्टूबर के बीच हो रहा है। इसमें 71 देशों के 7,000 से अधिक एथलीट शामिल हो रहे हैं। खेलों की तैयारियों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सवाल खड़े किए गए थे।
कई देशों द्वारा भारत की आलोचना किए जाने के संदर्भ में जुमा ने फुटबाल विश्व के आयोजन का हवाला दिया। इसी साल 11 जून से 11 जुलाई तक दक्षिण अफ्रीका ने फीफा विश्व का बेहतरीन आयोजन किया था जिसके बाद अफ्रीका के इस सबसे समृद्ध देश की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब वाहवाही हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications