नवाज शरीफ 'बुद्धिहीन' नेता: मुशर्रफ (लीड-2)

लंदन/इस्लामाबाद, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सियासत में उतरने का ऐलान कर चुके पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 'बुद्धिहीन' करार देते हुए कहा है कि अक्ल की कमी होने की वजह से ही शरीफ बतौर प्रधानमंत्री नाकाम साबित हुए।

मुशर्रफ ने शनिवार को ब्रिटिश शहर बर्मिघम में अपने समर्थकों की एक सभा की। इसी सभा में उन्होंने नवाज शरीफ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह अपने मुल्क लौटना चाहते हैं। मुशर्रफ ने हाल ही में 'ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग' (एपीएमएल) का गठन किया है। यह जनसभा इसी पार्टी के बैनर तले आयोजित की गई थी।

पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो न्यूज' के अनुसार मुशर्रफ ने कहा, "मैंने नवाज शरीफ के साथ एक साल तक काम किया है। इस दौरान मैंने पाया कि वह पूरी तरह से बुद्धिहीन हैं।"

मुशर्रफ की ओर से नई पार्टी के गठन के ऐलान के बाद शरीफ ने उनकी जमकर आलोचना की थी। इसी संज्ञान में पूर्व तानाशाह ने भी उन्हें जमकर कोसा। उन्होंने पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के प्रमुख शरीफ पर निशाना साधते हुए कहा, "जब किसी की शक्ल अच्छी न हो तो उसे बात जरूर अच्छी करनी चाहिए।"

सभा को संबोधित करते हुए मुशर्रफ ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पाकिस्तान में कब संसदीय चुनाव होंगे लेकिन वह चुनाव के लिए पाकिस्तान जरूर लौटेंगे। पहले मुशर्रफ ने कहा था कि पाकिस्तान लौटने पर उनकी जान को खतरा है। मुशर्रफ ने कहा, "पाकिस्तान लौटने से पहले अब मुझे ऐसा माहौल तैयार करना होगा जिसमें मैं अपने मकसद में कामयाब हो सकूं।"

नई पार्टी के गठन के समय शुक्रवार को मुशर्रफ ने मीडिया से अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि उनके नौ वर्षो के कार्यकाल में उनसे कुछ गलतियां हुईं जिसके लिए वह पाकिस्तानी आवाम से माफी मांगते हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 1999 पाकिस्तान में शरीफ का तख्तापलट करने के बाद मुशर्रफ सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने नौ वर्षो तक पाकिस्तान में सत्ता संभालने के बाद वर्ष 2008 में पद छोड़ दिया। इसके बाद से वह निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+