ईरान में परमाणु संस्थानों के जासूस गिरफ्तार
ब्रिटिश समाचार पत्र 'द गार्डियन' के मुताबिक यह गिरफ्तारियां ईरान के औद्योगिक कम्प्यूटर तंत्र पर एक सॉफ्टवेयर बग 'स्टकनेट' के जरिए किए गए हमले के बाद की गई हैं। इस हमले का निशाना बुशहर ऊर्जा संयंत्र सहित ईरान के प्रमुख परमाणु संस्थान थे।
मोसलेही ने कहा कि ईरान ने साइबर क्षेत्र में अभिमानियों (पश्चिमी शक्तियों) की विनाशकारी गतिविधियों का पता लगाया है और इनका मुकाबला करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
स्टकनेट से ईरान के करीब 30,000 कम्प्यूटर प्रभावित हुए। पिछले कुछ दिनों में इस बात का संदेह बढ़ा है कि स्टकनेट को कम्प्यूटरों की जासूसी और उन्हें नष्ट करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
मंत्री ने कहा, "मैं देश के नागरिकों को आश्वस्त करता हूं कि खुफिया एजेंसियां देश के साइबर तंत्र की सुरक्षा के लिए पूरे प्रयास कर रही हैं और हम अपने परमाणु संस्थानों की कोई जानकारी लीक नहीं होनें देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications