राष्ट्रमंडल खेल : निमंत्रण न मिलने से आहत हैं ऊषा
'उड़न परी' के नाम से विख्यात ऊषा मीडिया के जरिए यह बात सुनकर हंस पड़ीं कि आयोजकों ने उन्हें निमंत्रण से जुड़ा एक ई-मेल भेजा है। उनका कहना है कि उन्हें कोई ई-मेल नहीं मिला है।
ऊषा ने आईएएनएस को बताया, "मुझे रोजाना 40 से ज्यादा ईमेल आते हैं और अभी तक खेलों से जुड़े निमंत्रण के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। वे मेरे जैसे एथलीट को न आमंत्रित करने के सवाल से बचने के लिए इधर-उधर की बातें कर रहे हैं।"
आयोजन समिति के इस व्यवहार को लेकर ऊषा के पति श्रीनिवासन दुखी हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से कुप्रबंधन का मामला है।
श्रीनिवासन ने कहा, "आप जानते होंगे, जब (दिल्ली की मुख्यमंत्री) शीला दीक्षित मेलबर्न में राष्ट्रमंडल खेलों का ध्वज ले रही थीं। उस वक्त उनके साथ ऊषा के साथ प्रकाश पादुकोण, सुनील गावस्कर, मिल्खा सिंह, सतपाल सिंह और अंजू बॉबी जार्ज जैसे देश के महान खिलाड़ी वहां मौजूद थे। आज जब दिल्ली में खेल शुरू होने जा रहे हैं तो ऊषा को देश में खेल मामलों के प्रबंधन की तरफ कोई निमंत्रण तक नहीं मिला है।"
ऊषा ने कहा कि वह पूरी तरह से कोशिश करती रही हैं कि आयोजनकर्ताओं से टेलीफोन और ईमेल के जरिए संपर्क में रह सकें ताकि उनके तीन साथी खिलाड़ियों को उद्घाटन समारोह के पास मिल सकें लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications