हिमाचल को कर्ज देगा एडीबी
प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा, "एडीबी ने प्रदेश में पर्यटन विकास की विभिन्न परियोजनाओं के लिए 454 करोड़ रुपये के कर्ज के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी है।"
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि यह कर्ज अन्य तीन राज्यों पंजाब, तमिलनाडु और उत्तराखण्ड को दिए जा रहे 1,150 करोड़ रुपये के कर्ज का हिस्सा है। कर्ज की वापसी की अवधि 25 साल निर्धारित की गई है।
इस कर्ज का उपयोग हिमाचल प्रदेश में पर्यटन स्थलों पर आधारभूत संरचनाओं के विकास में किया जाएगा।
पिछले साल हिमाचल प्रदेश में 11,437,155 पर्यटक आए थे इनमें से 4,00,583 विदेशी पर्यटक थे। पर्यटकों के लिए कुल्लू और मण्डी सबसे ज्यादा आकर्षक स्थान रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications