राष्ट्रमंडल खेल : खेल गांव की तैयारियों से राजकुमार चार्ल्स प्रसन्न
आयोजन समिति के एक अधिकारी ने बताया, "राजकुमार चार्ल्स सुबह 10.20 बजे खेल गांव पहुंचे। वह खेल गांव में लगभग डेढ़ घंटे तक रहे। उन्होने कुछ देर तक खेल गांव की कई प्रमुख जगहों का दौरा किया। वह तैयारियों से खुश थे।"
चार्ल्स और उनकी पत्नी शनिवार को भारत पहुंचे थे। दोनों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से मुलाकात की। चार्ल्स और पाटील रविवार शाम राष्ट्रमंडल खेलों का उद्धाटन संयुक्त रूप से करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications