लैपटॉप में भी उपलब्ध होगी 3-डी प्रौद्योगिकी
कुछ कम्पनियां 3-डी स्क्रीन वाले लैपटॉप बना रही है और ऐसी कम्पनियों की स्ांख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है। वीडियो गेम्स के शौकीन इस प्रौद्योगिकी को बेहद पसंद करते हैं।
जर्मनी की प्रौद्योगिकी पत्रिका 'पीसी वेल्ट' के थामस राउ ने कहा, "गेम्स के लिए यह प्रौद्योगिकी बेहद शानदार है।" उन्होंने कहा कि गेम्स के लिए पहले भी अच्छे ग्राफिक्स का उपयोग किया जाता था इसलिए पुराने गेम्स को नए 3-डी गेम्स में तब्दील करने में कोई परेशानी नहीं होती।
सोनी अगले साल तक 3डी लैपटाप बाजार में उतारने की योजना बना रही है। कम्पनी के प्रवक्ता सिल्के बर्नहार्ट ने कहा कि इस लैपटॉप में कम्पनी के ब्रेबिया सीरीज के टेलीविजन में उपयोग की गई 3-डी प्रौद्योगिकी का ही उपयोग किया जाएगा। इसमें पूरा एचडी डिस्प्ले मौजूद होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications