विश्व पर्यावास दिवस 4 अक्टूबर को मनाया जाएगा
संयुक्त राष्ट्र ने बेहतर शहर, बेहतर जीवन को विश्व पर्यावास दिवस 2010 की विषयवस्तु बनाई है, जिसके तहत टिकाऊ शहरी दुनिया के लिए संयुक्त ²ष्टिकोण को रेखांकित किया जा सके और जिसके तहत क्षमता, संभावनाओं को बढ़ावा मिल सके, भेदभाव और असमानताओं को कम किया जा सके तथा अमीर-गरीब दोनों को आवास मिल सके।
विश्व पर्यावास दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन तथा पर्यटन मंत्री कुमारी सैलजा संबोधित करेंगी। समारोह में राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के आवास एवं पर्यावास से संबंधित 63 मिशन शहरों के महापौर, निगम आयुक्त के साथ अन्य गणमान्यों को आमंत्रित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications