विश्वनाथन ने संभाला लोकसभा महासचिव का कार्यभार
नई
दिल्ली। पूर्व कानून सचिव टीके विश्वनाथन ने शुक्रवार को लोकसभा महासचिव का कार्यभार ग्रहण किया। अधिकारियों ने बताया कि कानून मंत्री एम. वीरप्पा मोइली के सलाहकार 62 वर्षीय विश्वनाथन पीडीटी आचारी की जगह लेंगे। id="toptextpromo">वह
30 सितम्बर को सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने लोकसभा महासचिव के रूप में छह सालों तक काम किया। विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज से विचार-विमर्श के बाद लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने विश्वनाथन को नियुक्त किया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
है कि अचारी का लोकसभा में सेवा काल बेहतर रहा। वर्ष 2009 में तत्कालीन विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी की आपत्ति के बावजूद अचारी को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था।











Click it and Unblock the Notifications