अयोध्या फैसले पर टिप्पणी के लिए माफी मांगे मुलायम : भाजपा
लखनऊ।
भाजपा ने शनिवार को मांग की कि सपा के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव अयोध्या मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के फैसले पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगें। मुलायम सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा था कि उच्च न्यायालय का फैसला विश्वास पर आधारित है, यह सबूतों और कानून के अनुरूप नहीं है। id="toptextpromo">भाजपा
के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने फैजाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "उनकी (यादव) टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें देश के लोगों खासकर अयोध्या के निवासियों से माफी मांगनी चाहिए।" उन्होंने कहा, "पवित्र अयोध्या के निवासियों की ओर से मैं मांग करता हूं कि मुलायम सिंह रामलला के सामने माथा टेकें और माफी मांगें।" id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>कटियार
ने आरोप लगाया कि यादव ने यह टिप्पणी अल्पसंख्यक समुदाय का समर्थन पाने के लालच में की है। कटियार ने कहा, "मुस्लिमों के तुष्टिकरण का यह निराशावादी प्रयास है। यह शर्मनाक है कि मुलायम सिंह मुस्लिमों का तुष्टिकरण कर रहे हैं।" इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ की तीन सदस्यीय पीठ ने गुरुवार को अपने बहुमत के फैसले में कहा कि अयोध्या के विवादित परिसर में जिस गर्भ गृह में रामलला विराजमान हैं वही भगवान राम का जन्म स्थान है।











Click it and Unblock the Notifications