कश्मीर मुठभेड़ में 8 आतंकी ढेर
लेफ्टिनेंट कर्नल जे.एस.बरार ने कहा कि जवानों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली की माचिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों का समूह घुसपैठ की कोशिश कर रहा है तो सेना ने उस इलाके को घेर लिया और इसके बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
मुठभेड़ में पांच आतंकवादियों की मौत हो गई। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। एक अन्य घटना में गंदेरबाल जिले के अखल गांव के एक घर में घुसे आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।
इस बीच अलगाववादियों द्वारा घाटी में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा के चलते प्रशासन ने कश्मीर घाटी में एक बार फिर कर्फ्यू लगा दिया। बारामूला और अनंतनाग में शुक्रवार की नमाज के बाद पथराव कर रही भीड़ के साथ हुई झड़प में चार प्रदर्शकारी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम को कर्फ्यू में ढील दी गई जिससे लोग जरूरी सामान खरीद सकें।













Click it and Unblock the Notifications