कोच्चि: एयर इंडिया के विमान की आपात लैंडिंग

एयर इंडिया के इस ए-130 विमान इस विमान में 197 यात्री और 12 क्रू सदस्य सवार थे। विमान में धुएं वाला अलार्म बजने से उसे उतारना पड़ा।
कोझीकोड से रियाद के लिए उड़ान भरने के लगभग आधे घंटे बाद विमान में धुंए की बदबू आने लगी जिसके तुरंत बाद पायलट ने विमान कोच्ची हवाई अड्डे की तरफ मोड़ लिया और विमान की सुरक्षित आपात लैंडिग कराई गई।
इस विमान में सवार सभी यात्रियों को पास के होटल में ठहराया गया है। कोच्ची हवाई अड्डे के अधिकारियों का कहना है विमान में कुछ तकनीकी खराबी आई है उसे ठीक किया जा रहा है। धुएं वाला अलार्म बजने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications