अमेरिका में 25 रूसी नागरिकों पर धोखाधड़ी का आरोप
न्यूयार्क। अमेरिका में एक बैंक के साथ धोखाधड़ी के मामले में 25 रूसी नागरिकों पर मामला दर्ज किया गया है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक रूसी नागरिक वैश्विक साइबर अपराध में शामिल हो सकते हैं।
उन पर अमेरिका में एक बैंक खाते से 30 लाख डॉलर चुराने का आरोप है। इसके अलावा उन पर काले धन को वैध करने और फर्जी पासपोर्ट तैयार करने का भी आरोप है।
रूसी नागरिकों की उम्र 20-26 वर्ष के बीच है। एफबीआई द्वारा एक बड़े समूह को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। धोखाधड़ी में शामिल कई लोग छात्र वीजा के माध्यम से रूस, युक्रेन, बेलारुस और काजाकिस्तान से अमेरिका आए थे।












Click it and Unblock the Notifications