पाकिस्तान में 2 अरब टन कोयले का भंडार मिला
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कम से कम दो अरब टन कोयले के भंडारों का पता चला है। यह भंडार सिंध प्रांत के थारपरकर जिले में स्थित है।
इस खोज से जुड़ी कंपनी एंग्रो एनर्जी के सीईओ ने कहा कि उपलब्ध कोयला ऊर्जा उत्पादन के लिए अच्छी गुणवत्ता का है और इसका आर्थिक सामाजिक और वाणिज्यिक उपभोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट विभिन्न विदेशी परामर्शदाताओं की मदद से तैयार की गई है। बैंक रिपोर्ट के आधार पर कर्ज देने के लिए तैयार हैं।
सूत्रों के मुताबिक खदान ऊर्जा उत्पादन संयंत्र निर्माण की कुल लागत 1.5 अरब डॉलर अनुमानित की गई है। विशेषज्ञों और ऊर्जा उद्योग के अधिकारियों का कहना है कि यह खोज ऊर्जा की कमी झेल रहे देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है।













Click it and Unblock the Notifications