श्रीनगर में कर्फ्यू हटाया गया, जनजीवन सामान्य
प्रशासन द्वारा कर्फ्यू हटा लिए जाने के बाद शनिवार को दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान दोबारा खुल गए और बसों की आवाजाही सामान्य तौर पर शुरू हो गई।
राज्य में गांधी जंयती के मौके पर सार्वजनिक छुट्टी का दिन होने की वजह से सरकारी कार्यालय, बैंक, डाकघर बंद रहे।
हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली गिलानी ने शुक्रवार को प्रदर्शन नहीं करने का आह्वान किया था लेकिन इसके बावजूद प्रशासन ने यहां पर कर्फ्यू लगाया था।
गिलानी के एक नजदीकी सूत्र ने बताया, "प्रशासन ने शुक्रवार को कर्फ्यू लगाया था, जिससे लोगों को राहत नहीं मिली। शनिवार को घाटी में जनजीवन सामान्य रहेगा।"
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर में शनिवार को कर्फ्यू नहीं लगाया गया है। इसके अलावा घाटी के अन्य भागों से भी कर्फ्यू हटा लिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications