इंडोनेशिया में रेल हादसा, 35 की मौत (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह हादसा पेमलांग जिले में हुआ। जकार्ता से सुराब्या जा रही 'आर्गो अंगरेक' रेलगाड़ी दूसरी ओर से आ रही 'सेंजा उतमा' रेलगाड़ी से टकरा गई।
पेमलांग के हासिम अशरी अस्पताल की अधिकारी टीटा इंद्रियानी ने बताया, "सभी शवों को अस्पताल में लाया गया है। कई घायलों का उपचार चल रहा है।"
परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता बामबांग इरवान ने बताया कि क्षतिग्रस्त डिब्बों में अभी कुछ यात्री फंसे हुए हैं। टेलीविजन चैनलों की फुटेज में दिखाया गया है कि स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
इरवान ने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा आयोग के अधिकारियों को मौके पर रवाना किया गया है। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। दोनों रेलगाड़ियों के चालक जीवित हैं और उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
उधर, मध्य जावा के सोलो शहर में एक भी रेल हादसा हुआ है। यहां हुई दो रेलगाड़ियों की टक्कर में एक यात्री मारा गया और चार घायल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications