नक्सलियों को विस्फोटक आपूर्ति करने के संदेह में 1 गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक जीवन बहादुर को शुक्रवार देर रात रुपाइडीह कस्बे से गिरफ्तार किया गया।
बहराइच में पुलिस निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने संवाददाताओं को बताया, "निश्चित तौर पर हम इस संभावना से इंकार नहीं कर सकते कि जीवन नक्सलियों को विस्फोटकों की आपूर्ति करने में शामिल है।"
कुमार ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अवैध डेटोनेटर कहां से लाया गया था। विस्फोटकों को लेकर जीवन ने अभी तक विरोधाभासी बयान दिए हैं।
पुलिस ने बताया कि जीवन को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह नेपाल जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications