कैथोलिक चर्च ने कानूनी कार्रवाई का स्वागत किया
वेटिकन सिटी, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। इटली के कैथोलिक चर्च ने यौन उत्पीड़न के मामलों में कथित तौर पर शामिल पादरियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का स्वागत किया है।
समाचार एजेंसी एकेआई के मुताबिक इटली के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के महासचिव मोंसिगनोर क्रोशिटा ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, "सिविल कार्रवाइ में कोई बाधा नहीं आएगी और उनकी सही तरीके से समीक्षा की जाएगी। "
उन्होंने कहा कि इटली की चर्च पीड़ितों की शिकायतों पर ध्यान दिया जाएगा और इसमें कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पिछले एक दशक से यौन उत्पीड़न के करीब 100 मामलों की जांच चर्च द्वारा की जा रही है।
आलोचकों के मुताबिक ऐसे मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications