चीनी स्कूल ने की पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों की मदद
इस्लामाबाद, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चीन के एक स्कूल ने 220 डॉलर की आर्थिक मदद की है।
ऑनलाइन न्यूज एजेंसी के मुताबिक हेनान प्रांत के गोंगी शहर के एक प्राथमिक स्कूल के प्राचार्य ने पाकिस्तानी राजदूत को 220 डालर का चेक प्रदान किया।
स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि छात्रों के बीच पाकिस्तान-चीन मित्रता के बारे में जागरुकता फैलाने के मकसद से यह राशि एकत्र की गई।
इस दौरान राजदूत मसूद खान ने स्कूल के प्राचार्य को धन्यवाद दिया और कहा कि स्कूल के छात्रों द्वारा एकत्र की गई इस धनराशि से हम काफी प्रभावित ुहए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications